फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के करिंदे पर गोलियां चलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके पर फायरिंग कर बीस हजार लूटे
विज्ञापन

हाथ पर गोली व मुंह पर छर्रे लगने से ठेके का कारिंदा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के गांव दान सिंह वाला में शराब के ठेके पर फायरिंग कर अज्ञात गाड़ी सवार लोगों ने बीस हजार रुपये लूट लिए। फायरिंग में एक गोली हाथ और मुंह पर छर्रे लगन से ठेका का कारिंदा जगदीश कुमार घायल हो गया। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना नेहियांवाला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से घायल कारिंदे को सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया ।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दाखिल कारिंदे जगदीश कुमार ने बताया कि उसने शनिवार को रोज की तरह शराब का ठेका खोला था। करीब बारह बजे के बीच एक सफेद रंग की गाड़ी ठेके के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से चार युवक उतरे। सभी ने कपड़े से अपने मुंह ढक रखे थे। ठेके में दाखिल होते ही उक्त युवकों ने तीन से चार गोलियां चलाई ।एक गोली उसके हाथ पर लगी और गोलियों के छर्रे उसके मुंह पर लगे। इससे वह बेहोश हो गया । इसके बाद सभी आरोपी ठेके के गल्ले में पडे़ बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना नेहियांवाला प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और घायल कारिंदे जगदीश को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया घायल कारिंदे के बयान पर अज्ञात गाड़ी सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें