हेरोइन और 6 लाख रुपयों के साथ 3 काबू
फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना। बस्सी पठाना पुलिस ने तीन दोषियों को 45 ग्राम हेरोइन व 6 लाख रुपए की नगदी और एक गाड़ी समेत काबू किया। जानकारी देते एसपी हरपाल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार सतविंदर सिंह ने गांव दमहेड़ी नहर पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस को इसकी पहले मिल चुकी थी कि कुछ लोग हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। जिनमें से एक युवक सफेद रंग की गाड़ी में नशा खरीदने के लिए आ रहा है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही तीन लोगों को समेत कार व हेरोइन समेत काबू कर लिया। जिनकी पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अमन, रुपिंदर सिंह निवासी जरखेला खेड़ी नौध सिंह बसी पठाना और अमनदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव बनभोरा जिला संगरूर के तौर पर हुई है। पुलिस पार्टी ने तीनों को गांव फिरोजपुर नहर दमहेड़ी पुल पर गिरफ्तार कर इनसे 45 ग्राम हेरोइन, 6 लाख रुपए नगद और एक गाड़ीको भी कब्जे में लेकर कथित दोषियों विरुद्ध थाना बस्सी पठाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।