फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से ला करता था हेरोइन की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी काबू
विज्ञापन

लुधियाना। बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को वेद मंदिर के पास पकड़ा है। उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मामले में थाना डिविजन चार में पुलिस ने पुराना बाजार निवासी स्वतंत्र जैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह नेबताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ गया। पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू किया तो पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में हेरोइन सप्लाई का धंधा करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किसे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें