मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
लुधियाना। निर्माणाधीन कोठी में एक युवक ने पांच वर्ष की मूक-बधिर बच्ची दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची घर से खेलने के बहाने निकल गई थी। परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले तो कोठी के अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आने पर वह अंदर गए तो आरोपी उन्हें देख फरार हो गया। थाना हैबोवाल की पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दुर्गापुरी निवासी सुमन यादव के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता मजदूरी करते है। शुक्रवार की शाम को घर से खेलने के लिए दूर निकल गई। इस दौरान आरोपी उसे निर्माणाधीन कोठी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। एएसआई सतबीर ने बताया कि आरोपी को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।