6200 नशीली गोलियों संग दो महिलाएं काबू
बरनाला। पुलिस ने दो महिलाओं को काबू कर 6200 नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया एंटी नारको सेल के इंचार्ज मलकीत सिंह, एएसआई हरजिंदर सिंह, धर्मपाल सिंह एवं गुरपाल सिंह ने नशा तस्कर महिला भोली कौर पत्नी भोला सिंह के कब्जे में 5000 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा थाना सिटी के एएसआई सतविंदर सिंह ने गश्त के दौरान नशा तस्कर महिला अमरो उर्फ निक्की पत्नी बलजिंदर सिंह निवासी संगरूर को 1200 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।