फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब से गुटका साहिब उठाते नौजवान काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। गुरुद्वारा साहिब से गुटका साहिब उठा रहे नौजवान को ग्रंथी ने मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती शाम साढ़े बजे के करीब गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह साइंस कॉलेज के पास एक नौजवान आ गया और दरबार साहिब में रखे श्री जपुजी साहिब के गुटका साहिब को उठा लिया। गुरुद्वारा साहिब में ही रहते ग्रंथी ज्ञानी गुरमुख सिंह को जब उसके रिहायशी कमरे में आवाज आई तो उसने भाग कर देखा तो उक्त नौजवान गुटका साहिब उठा कर भागने लगा था। उसे काबू कर लिया गया। ग्रंथी के शोर डालने पर संगत मचाने पर संगत इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना सिटी की पुलिस पहुंची। उसने मंदीप सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी थाना सिटी के प्रमुख इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें