सीवरेज से निकाली गई गंदगी से मिला भ्रूण
लुधियाना। डाबा के कैप्टन नगर इलाके में सीवरेज से निकाली गई गंदगी से एक भ्रूण मिला। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस ने जांच के बाद भ्रूण सिविल अस्पताल भेज कर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। मोहल्ला कैप्टन नगर निवासी गुरमेल सिंह ने बताया की शुक्रवार शाम को सफाई सेवक सीवरेज साफ कर रहे थे। उन्होंने सीवरेज में से गंदगी बाहर निकाला और चले गए। गुरमेल सिंह के मुताबिक शाम करीब 7 बजे वह वहां से निकल रहा था। इस दौरान उसने एक बच्चे का भ्रूण गंदगी में पड़ा देखा। थाना डाबा पुलिस आसपास के नर्सिंग होम में जाकर जांच कर रही है।