फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड का व्यक्ति 3 किलो अफीम समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलो अफीम समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

अमलोह/फतेहगढ़ साहिब। थाना अमलोह पुलिस ने गांव सौंटी के टी प्वाइंट पर एक व्यक्ति को तीन किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। एसपी जांच हरपाल सिंह ने बताया कि थाना अमलोह के इंचार्ज कुलजीत सिंह ने गांव सौंटी के टी प्वाइंट पर नाका लगाया था। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के थैले की तलाश ली गई। थैले से तीन किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान विनय कुमार राज निवासी रसोलिया दमना थाना बहरी जिला हजारीबाग झारखंड के तौर पर हुई। इस पर आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें