फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद बिक रही है चाइना डोर, सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबंदी के बावजूद बिक रही है चाइना डोर, सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

इस संबंधी बजरंग दल ने एडीसी इकबाल सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लोहड़ी के मौके पर खतरनाक चाइना डोर को बेचने व खरीदने पर अदालत की ओर से पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद भी धड़ल्ले से लोग इसे बेच रहे है। इस संबंधी बजरंग दल की ओर से एडीसी इकबाल सिंह को मांग पत्र सौंपते हुए चाइना डोर बेचने वालो को सख्त कार्रवाई करने की मांग की । बजरंग दल के नेताओं ने बताया कि चाइना डोर पर पाबंदी होने के बावजूद भी इसे दुकानदारों की ओर से बेचा जा रहा है। जबकि वह इस बात को भली भांति जानते है कि चाइना डोर पर पाबंदी लगाई गई है। चाइना डोर से राहगीर, पशु पक्षियों अपनी जान से हाथ गंवा रहे है। यही नहीं जब यह डोर बिजली की हाई टेंशन तारों पर पड़ती है तो पतंग उड़ाने वाले को भी करंट लगता है, जिससे जानी नुकसान भी हो सकता है। बजरंग के नेताओं ने प्रशासन से अपील की कि चाइना डोर को बेचने व खरीदने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाए तथा उलंघना करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अनुज कुमार, सहजपाल, अंश शर्मा, गगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें