फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृमारी से तंग था रिक्शा चालक, घर में फंदा लगा दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान रिक्शा चालक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बीमारी से तंग आकर जगीरपुर रोड स्थित अर्जुन कॉलोनी इलाके में रहने वाले संजीव कुमार (44) ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई सुरिंदर उससे मिलने गया। संजीव को लटकता देखकर उसने शोर मचाया। इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने संजीव को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कांस्टेबल अमरदीप सिंह ने बताया कि संजीव कुमार रिक्शा चालक था। वह पिछले कुछ सालों से परिवार से अलग एक किराए के मकान में रह रहा था। वह किसी से भी मिलने नहीं जाता था। संजीव पिछले कुछ दिनों से बीमारी से परेशान था। उसका इलाज चल रहा था। लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। जिसके कारण शुक्रवार की सुबह उसने घर में फंदा लगा लिया। अमरदीप ने बताया कि मृतक के कब्जे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक की जांच में यही पता चला है कि उसने बीमारी से तंग आकर ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें