धोबी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले काबू
दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है थाना डिविजन तीन की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माधोपुरी इलाके में धोबी बिंदरपाल पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने वाले दो आरोपियों को थाना डिविजन तीन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाके से ही सुबह पांच बजे गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला गिलास और बोतल बरामद की है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला शिवपुरी निवासी रमेश कुमार और किला मोहल्ला निवासी राजिंदर कुमार के रुप मे ंहुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि बिंदरपाल धोबी शुक्रवार की सुबह कपड़े प्रेस कर रहा था। दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। दोनों ने उससे पैसे मांगे कि वह शराब पीना चाहते है। बिंदरपाल ने मना कर दिया। एक बार तो आरोपी चले गए और कुछ देर बाद दोबारा आए और उसके मुंह पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। वारदात को बाद से ही डिविजन तीन की पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पहचान कर दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह पांच बजे उसी इलाके में घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि इस मामले को चौबीस घंटे से पहले ही सुलझा लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।