फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में पथरी का आप्रेशन करवाने आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में पथरी का आपरेशन कराने आई महिला की मौत
विज्ञापन

पति ने अस्पताल संचालकों पर लगाए लापरवाही के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह/मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह इलाके के निजी नर्सिंग होम में कथित लापरवाही के कारण एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान राजिंदर कौर (30) पत्नी हरमेल सिंह निवासी गांव लुबाणा टेकू तहसील नाभा के तौर पर हुई है। मृतका तीन बच्चों की मां थी। अब मृतका की मौत के बाद पीड़ित परिवार को नर्सिंग होम से मौत का सर्टिफिकेट भी नहीं मिल रहा, जिससे ये मामला बेपर्दा हो गया है। इस मामले में मृतका के पति हरमेल सिंह ने एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को शिकायत सौंपकर संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक मनदीप सिंह व उसकी पत्नी सनदीप कौर को उसकी पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार बता दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। हरमेल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के पित्ते में पथरी थी, जिस पर संजीवनी नर्सिंग होम अमलोह के संचालक संदीप कौर व उसके पति मनदीप सिंह ने पथरी का आपरेशन करने का भरोसा दिया और इलाज के लिए करीब 20 हजार रुपये मांगे। हरमेल सिंह ने बताया कि अस्पताल में अपनी लैब चला रहे मनदीप सिंह ने 14 जून को उसकी पत्नी के दो टेस्ट किए और 16 जून को आपरेशन की तारीख दे दी। जब 16 जून को सुबह वह पत्नी को लेकर संजीवनी नर्सिंग होम में आए तो डाक्टरों ने उसकी पत्नी को आपरेशन के लिए दाखिल कर लिया। हरमेल सिंह ने अस्पताल संचालकों पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पहले इंजेक्शन देने के बाद जैसे ही दूसरा इंजेक्शन लगाया तो उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई और उसके मुंह में झाग बाहर आने लगा। इस पर अस्पताल के संचालकों ने उसकी पत्नी को खन्ना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल का संचालक मनदीप सिंह भी उनके साथ गया और खन्ना अस्पताल पहुंचते ही वहां के डाक्टरों ने राजिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के संचालक मनदीप सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने पीड़ित हरमेल सिंह को डरा धमकाकर उसकी पत्नी का पोस्टमार्टम न कराने की धमकी दी। इसलिए उसने पत्नी का संस्कार करना ठीक समझा।
सोमवार को जब वह अपनी पत्नी के भोग के बाद अपने रिश्तेदारों के साथ डाक्टर से मृतका राजिंदर कौर का मौत का सर्टिफिकेट लेने आए तो अस्पताल के संचालक मनदीप सिंह ने एक हलफिया बयान मांगा कि राजिंदर कौर की मौत कुदरती तौर पर हुई है, उन्हें लिखकर दो। इस पर मामला गरमा गया और पीड़ित परिवार ने अस्पताल के संचालक पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। इस पर पीड़ित परिवार सोमवार को डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह से भी मिला। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी पाए जाने पर अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अस्पताल के संचालक
संजीवनी अस्पताल के संचालक मनदीप सिंह ने कहा कि राजिंदर कौर की मौत उनके अस्पताल में नहीं हुई है और ना ही उनके अस्पताल का कोई सबूत पीड़ित परिवार के पास है। वेवजह उनके अस्पताल का नाम बदनाम किया जा रहा है। हमारे खिलाफ पुलिस शिकायत भी हुई है। हमें आशा है कि हमें इंसाफ जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

क्या कहती हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा हरमिंदर कौर सोढ़ी के ध्यान में मामला लाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जांच करवाएंगी पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए उन्हें शिकायत दे सकता है। अगर इलाज में कोई कोताही होना पाया गया तो कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
फोटो कैप्शन:16जीबीजीपी01: अमलोह में अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की मांग करता मृतका का पति हरमेल सिंह व मृतका राजिंदर कौर की फाईल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें