फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को लुटेरों ने रोका, गोली मार लूटे 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
होजरी व्यापारी को गोली मारकर लूटे 15 हजार
विज्ञापन

बाइक पर हो सवार दोस्त के लिए बियर की बोतल लेने गया था राकेश कुमार
घायल सीएमसी अस्पताल में दाखिल, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल के नूरवाल रोड इलाके में शुक्रवार की देर रात लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने बाइक सवार युवा होजरी व्यापारी से 15 हजार रुपये लूट लिए। जब होजरी व्यापारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल के परिजन और इलाके के लोग उसे सीएमसी अस्पताल ले गए घायल की पहचान नूरवाला रोड निवासी राकेश कुमार (25) के रुप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार राकेश की नूरवाला रोड पर होजरी फैक्टरी है। उसका भाई राजेश भी उसके साथ काम करता है। पिता सूरज भान प्रापर्टी डीलिंग का काम करते है। शुक्रवार की देर रात को राकेश घर के पास स्थित फैक्टरी में था। इसी दौरान उसका दोस्त वहां पहुंच गया। दोस्त के आने के बाद राकेश ने बाइक से उसके लिए बियर लेने के लिए चला गया। वापस आते समय रास्ते में घर के पास ही खाली प्लाट के नजदीक दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी तलाशी ली और जेब में पड़े 15 हजार रुपये लूट लिए। जब राकेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली पेट के करीब लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इससे पहले आरोपी फरार हो गए। इसके बाद राकेश को सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान लेकर दर्ज किया जाएगा मामला : एसएचओ
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बीरबल सिंह ने बताया कि देर रात का मामला है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा। फुटेज चेक की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल के बयान लेने के लिए मुलाजिम को अस्पताल भेजा गया था, लेकिन डाक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया है। अब दोबारा से मुलाजिम को भेजा जाएगा और बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें