फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनैसरों से तंग आकर 50 वर्षिय व्यक्ति ने की खत्म की जीवन लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसरों से परेशान व्यक्ति ने दी जान
विज्ञापन

स्कूल के स्टेडियम के मंच पर लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
फाइनेंसरों के सताए एक व्यकित ने सरकारी स्कूल के स्टेडियम के मंच पर फंदा लगा अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। जिसके बाद बुधवार की सुबह मृतक का शव स्टेडियम में झाडू लगाने आए सफाई कर्मचारी ने देखा और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद ही चौकी गिदडविंडी के इचार्ज एएसआई कुलविंद्र सिंह ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगराओं सिविल अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव जनेतपुरा का रहने वाला 50 वर्षिय गुरतेज सिंह उर्फ तेजा पुत्र मलकीत सिंह बीती मंगलवार की देर रात को घर से संदिग्ध हालत में गायब हो गया था। परिवार की और से तेजा सिंह को काफी ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन जब वह नहीं मिला तो बुधवार सुबह परिवार के सदस्य तेजा सिंह की तस्वीर लेकर गिदडविंडी पुलिस चौकी में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे। रिपोर्ट अभी लिखी नहीं गई थी कि गांव मनसीहा बाजन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल स्टेडियम फंदा लगाकर की आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस जब वहा पहुंची तो स्टेडियम में बने मंच पर लगे लोहे के एंगल से तेजा सिंह का शव लटक रहा था। तेजा सिंह के बेटे बलकरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने दो वर्ष पहले एक ट्रक फाइनेंस करवाया था। जिसकी कुछ किश्तें टूट गई थी। फाइनेंसरों के लगातार परेशान किए जाने के चलते ही तेजा सिंह ने जान दे दी। एएसआई कुलविंद्र सिंह का कहना है कि मृतक तेजा सिंह के बेटे बलकरन सिंह के बयान पर पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें