फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर कराया मारपीट कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म की कोशिश करने में जेठ गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। दो महीने पहले शादी कर आई नवविवाहिता के साथ उसके जेठ ने मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पति के आने के बाद विवाहिता ने थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी शानू के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी दो महीने पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति मलेरकोटला में काम के लिए निकल गया था। वह अपनी बहन के पास ही रह रहा था। पति के जाने के बाद ही जेठ ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश की। जांच अधिकारी एएसआई रुप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें