फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अगवा कर मार देने की धमकी देकर 10 लाख ऐंठे, पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को किडनैप करने की धमकी देकर 10 लाख वसूले
विज्ञापन

साजिश में शामिल नौकर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। थाना सिटी-2 की पुलिस ने बच्चे को किडनैप कर उसे जान से मारने की धमकी देकर एक किसान से 10 लाख रुपये वसूल लिए। थाना सिटी 2 की पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सिटी-2 के प्रभारी साहिब सिंह ने बताया कि हरिदुआर सिंह निवासी कोठे रामणवासी नजदीक जी-माल बरनाला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके खेत के नौकर अमरीक सिंह ने उसे बताया कि उसके पास चार पांच व्यक्ति आए थे जो धमकी देकर गए हैं कि हरिदुआर सिंह उसके मोबाइल पर उनसे बात कर 10 लाख रुपये भेजे, नहीं तो वह उसके लड़के को किडनैप कर ले जाएंगे और उसे मार डालेंगे। उन्होंने बताया कि उनसे डरते हुए उसने अपने नौकर अमरीक सिंह के जरिये 10 लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि सारी साजिश में उसका नौकर अमरीक सिंह भी आरोपियों से मिला हुआ था और योजना उसने ही बनाई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि किसान हरिदुआर सिंह के बयान पर उसके नौकर अमरीक सिंह व उसके साथी सारज, राहमा निवासी बरनाला व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें