फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजा से भुक्की व सात किलो अफीम समेत बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा-भतीजा नशे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

बीस किलो भुक्की व सात किलो अफीम बरामद, ड्राइवरी की आड़ में करते थे नशा सप्लाई: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
पुलिस ने चाचा भतीजे को मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। पुुलिस ने आरोपियों से 20 किलो भुक्की व सात किलो चार सौ ग्राम अफीस बरामद की है। आरोपी ड्राइवरी की आड़ में दूसरे राज्यों से अफीम, भुक्की लाकर बेचने का धंधा करते थे।
एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि उक्त कार्रवाई सीआईए स्टाफ सरहिंद के एएसआई नरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत तरखाण माजरा सरहिंद जीटी रोड से नाकाबंदी दौरान की है। काबू किए गए लोगों की पहचान गुरपाल सिंह उर्फ भोला और भगवंत सिंह निवासी वार्ड नं: 5, तकिया मोहल्ला अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके ट्रक से 20 किलो भुक्की और सात किलो 400 ग्राम अफीम बरामद कर दोनों खिलाफ सरहिंद थाना में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में दोनों माना है कि लखवीर सिंह उर्फ लक्की निवासी अमलोह और राजेश धवन उर्फ सोनू निवासी शास्त्री नगर, मंडी गोबिंदगढ़ ने अफीम और भुक्की मंगवाने के लिए उनके खाते में दो लाख रुपए जमा करवाए थे। लखवीर सिंह लक्की और राजेश धवन उर्फ सोनू भी गुरपाल सिंह उर्फ भल्ला और भगवंत सिंह इस धंधे में शामिल हैं। लखवीर सिंह लक्की के खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट तहत थाना अमलोह में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें