10 मोबाइल समेत आरोपी काबू
लुधियाना। नशापूर्ति के लिए पिता की एक्टिवा लेकर राहगीरों से हथियारों के बल पर मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना डिविजन दो के अधीन आती चौकी जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ओसवाल रोड के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के दस मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में सीएमसी चौक के पास रहने वाले साजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।