गांव सरौद की ड्रेन के पास मिले 28 पशुओं के सिर
संगरूर। अहमदगढ़ के पास गांव सरौद के पास से गुजरते लसाड़ा ड्रेन के पास शनिवार सुबह 28 पशुओं के सिर और लगभग 90 टांगें व अन्य अंग मिले हैं। जानकारी मुताबिक पशुओं के सिर और टांगें किसी कटर से काटे गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदकर पशुओं के अंगों को दफना दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।