फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसे में गंगूवाल के दो दुकान दारों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो दुकानदारों की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। गंगूवाल मोड़ के दो दुकानदाराें की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। अवतार सिंह गोगा वासी गंगूवाल मोड़ और रिशीपाल रिशु वासी गांव बणी थाना श्री आनंदपुर साहिब के मौत की खबर से सभी दुकानदार शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अवतार सिंह गोगा (42) और रिशु (32) सुबह पांच बजे के करीब अपनी गाड़ी में सामान लेने के लिए जा रहे थे। माछीवाड़ा पुल के पास सात बजे के करीब उनकी गाड़ी ट्राले के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। उनके परिवार के सदस्यों जिनमें अवतार सिंह की पत्नी हरपाल कौर, सास गुरमीत कौर और बेटी हादसे में बुरी तरह चोटिल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को माछीवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सिविल अस्पताल ने पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें