फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस़डी कालेज में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कालेज में चोरी के मामले में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

बरनाला। थाना सिटी-1 की पुलिस द्वारा एसएसडी कॉलेज बरनाला में परीक्षा के समय किट व मोबाइल चोरी के मामले में दो महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी 1 के प्रभारी गुरवीर सिंह बताया कि शिकायतकर्ता डॉक्टर बलविंदर सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी सेक्टर 20 चंडीगढ़ ने बयान दर्ज करवाया कि वह एसएसडी कॉलेज में प्रिंसिपल है। कॉलेज में 21 दिसंबर को परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के समय बच्चों ने अपनी किट, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी कागजात बाहर ही रखे थे। परीक्षा के बाद जब विद्यार्थी परगट सिंह, तरणदीप सिंह,अमनदीप सिंह व अन्य विद्यार्थियों ने उन्हें शिकायत की है कि उनके मोबाइल फोन किट व अन्य जरूरी कागजात जहां पर रखे थे, वहां पर नहीं है। जिसकी उन्होंने जब अपने स्तर पर जांच की व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पता चला कि उनके कॉलेज में काम कर रही महिलाएं गुरजीत कौर मंजू बाला ने चोरी कर समान को खुर्दबुर्द कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों का 12000 का नुकसान हो गया। थाना सिटी-1 के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा उक्त महिलाओं पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें