फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर लूटपाट और घरों में घुस चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

सुबह के समय घरों में घुस आरोपी बिल्ली करता था चोरियां, बाहर खड़ा होता था साथी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार दिखाकर राहगीरों से लूटपाट करने और सुबह के समय घरों में घुसकर सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान इलाके से ही गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नौ मोबाइल, 5000 की नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक सिलेंडर, एलसीडी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मामले में जुगियाना निवासी रमेश कुमार उर्फ बिल्ली और उसके साथी जालंधर के नकोदर चौक स्थित दयाल नगर निवासी नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में चोरी हुई थी तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें आरोपी रमेश कुमार उर्फ बिल्ली की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया तो पता चला कि उसके साथ आरोपी नरेश कुमार भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हथियार दिखाकर राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूट लेते थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले स्टेशन के पास से एक बाइक चोरी की थी। इससे वह लूटपाट करते थे।
विज्ञापन

आंखों में धूल झोंक घर में दाखिल हो जाता था बिल्ली
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिल्ली इतना शातिर है कि वह सुबह-सुबह लोगों के घरों में घुस जाता था। जो लोग सुबह पांच बजे के करीब घरों से से निकलकर दूध लेने या फिर सैर करने के लिए जाते थे तो आरोपी पीछे से घरों में दाखिल हो जाता था। वह घरों में लोगों के मोबाइल और वहां पड़ी नकदी चोरी कर फरार हो जाता था। आरोपी नरेश कुमार बाहर खड़ा होकर आरोपी बिल्ली का इंतजार करता था। जब बिल्ली वारदात को अंजाम देकर बाहर आता तो दोनों चोरी के बाइक से फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

महानगर और जालंधर के बाजारों में बेचते थे चोरी का सामान
आरोपी चोरी के मोबाइल और सामान महानगर के साथ-साथ जालंधर के बाजारों में बेच देते थे। बिल्ली मूल रूप से बिहार के कजिला मुजफ्फरपुर स्थित गांव बड़ा दरसादा का रहने वाला था। आरोपी ने चोरी के करीब छह से सात फोन वहां भी भेजे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के मोबाइल का पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों ने किस व्यक्ति को बेचे थे।
--विकास मल्होत्रा, 13 दिसंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें