फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नाबालिगा ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में नाबालिग ने फंदा लगा की आत्महत्या
ढाई महीने पहले ही मौसी के पास रहने के लिए आई थी नाबालिग
दो महीने से एक घर में कर रही थी काम, मंगलवार को छोड़ गए थे मालिक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बसंत सिटी में अपनी मौसी के पास रहने वाली वंदना (14) ने मंगलवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वारदात का पता बुधवार को सुबह उस समय चला जब उसकी मौसी नींद से जागी। नाबालिग का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वंदना के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि वंदना मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला इटावा की रहने वाली थी। यहां पर वह करीब ढाई महीने पहले अपनी मौसी के पास रहने के लिए आई थी। उसकी मौसी ने उसे एक कोठी में घरेलू कामकाज के लिए दो महीने पहले लगवा दिया था। वह उन्हीं के घर पर काम करती थी और वहां रहती थी। मंगलवार की शाम को उसके मालिक उसे बसंत सिटी में रहने वाली उसकी मौसी के पास छोड़ कर चले गए थे। देर रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। इसी दौरान वंदना ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह उसकी मौसी और पारिवारिक सदस्य नींद से जागे तो वह लटक रही थी। इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वंदना के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस वंदना के आत्महत्या करने के कारणों का भी पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें