फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार की नोक पर एयरफोर्स मुलाजिम से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो लुटेरों ने वायुसेना कर्मी को लूटा
विज्ञापन

तेजधार हथियार के बल पर सुबह साढ़े चार बजे के करीब दिया वारदात को अंजाम
रेलवे स्टेशन से रिक्शा पर सवार हो पत्नी के साथ घर जा रहा था एयरफोर्स मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रेलवे स्टेशन से रिक्शा पर सवार हो अपने घर जा रहे एयरफोर्स के मुलाजिम और उसकी पत्नी को बाइक सवार दो युवकों लूट लिया। जब तक एयरफोर्स मुलाजिम कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिंडी गली के रहने वाले गौरव शर्मा की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गौरव शर्मा ने बताया वह एयरफोर्स में कार्यरत है और गाजियाबाद स्टेशन पर तैनात है। वह छुट्टी पर था। अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद से रविवार की सुबह करीब चार बजे ट्रेन से लुधियाना पहुंचा था। वहां से घर जाने के लिए रिक्शा किया। केसरगंज मंडी की तरफ से घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियार गर्दन पर रख 95 सौ रुपये, पर्स, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने की अंगूठी और पत्नी के हाथ में पहने जेवरात लूटकर फरार हो गए। जांच कर रहे एएसआई चमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की थी। फुटेज न तो लुटेरों के चेहरे आए हैं और न ही उनके बाइक का पता चल रहा है कि वह कौन सी है। पुलिस जांच करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें