गैंगरेप के आरोपियों की होटल में खातिदारी, जांच शुरू
डीएसपी को सौंपी जांच के बाद थानेदार पर होगी कारवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
पुलिस कर्मियों द्वारा दलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार में शामिल आरोपियों को पेशी के बाद जेल ले जाने के बजाय होटल में खातिरदारी करने के मामले में एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने सख्त नोटिस लेते हुए पुलिस टीम के मुखी एएसआई नरवीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी ने बताया कि 3 मई को पॉस्को एक्ट के तहत दलित नाबालिग से दुराचार के आरोपी गुरकिरत सिंह उर्फ गगी, सरबजीत सिंह उर्फ सरबू, दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने 5 मई को दोनों को गिरफ्तार कर उनका दो दिन का रिमांड लिया था, जबकि तीसरे आरोपी दविंदर सिंह को 9 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायाधीश ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड बढ़ा दिया। पेशी के बाद पुलिस आरोपियों को जेल ले जाने की बजाय सामने होटल में ले गई, जहां उनकी खूब खातिरदारी की गई।
मीडिया में आई इस खबर के बाद पुलिस ने विभाग की छवि दागदार बनाने वाले पुलिस कर्मियों के विरूध कारवाई करने का फैसला लिया व इसकी जांच डी.एस.पी. भुच्चों को सौप दी गई। एस.एस.पी.ने बताया एएसआई नरवीर सिंह एक जिम्मेवार पुलिस अधिकारी होने के नाते उन्होंने विभाग छवि को दागदार किया जो अति निंदनीय है व सजा के हकदार है । अब अगली कारवाई डी.एस.पी. रिर्पोट आने के बाद होगी जो अपनी रिर्पोट तीन दिन बाद दाखिल करेगे । इस संबंध डी.एस.पी. भुच्चों करणशेर सिंह से बात की गई तो उन्होनें कहा कि अभी उक्त मामले की जांच की जा रही है और जांच की रिपोर्ट एसएसपी बठिंडा को सौंपी जाएगी, जो आगे की कारवाई करेगें ।