ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
बठिंडा। बरनाला बाईपास रोड पर गुरुद्वारा साहिब वाले चौक पर शुक्रवार की सुबह ट्रक ट्राले की चपेट में आ कर बाइक चालक का सिर कुचला गया। इसके उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने परनौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य गौतम शर्मा, सतनाम सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल पहुुुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह (26 वर्ष) पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी लेहरा खाना के तौर पर हुई। थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।