महिला डाक्टर ने पति डाक्टर से परेशान होकर की खुदकुशी
बठिंडा। संदिग्ध हलात में पायोनीर डायग्नोस्टिक सेंटर में आग की चपेट में आने से जिंदगी से हाथ धोने वाली महिला रेडियोलॉजिस्ट दीपशिखा की बहन कांता ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी बहन के पास शादी के बाद बच्चा पैदा नहीं हुआ और इसी बात को लेकर उसका डॉक्टर जीजा गजेंदर शेखावत उसकी बहन को परेशान कर मारपीट करता था, जिस से परेशान होकर उसकी डॉक्टर बहन ने आग लगाकर खुदकुशी की है। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतका की बहन कांता के बयान पर आरोपी पति डाक्टर गजेंदर शेखावत के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं अपने पर केस दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी डाक्टर भूमिगत हो गया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना था कि जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।