किशोरी से दुराचार का प्रयास, केस
बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के दो विभिन्न गांवों में छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार के प्रयास किया गया। वह जब अपने घर पर अकेली थी तो पड़ोसी युवक ने वहां दाखिल होकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने के बाद आरोपी विनोद कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य गांव में पड़ोसी मक्खन सिंह ने छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि जब उनकी बच्ची गली में खेल रही थी तो मक्खन सिंह उसे कुछ खाने की वस्तु दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां पर उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। थाना मौड़ पुलिस के एएसआई फरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।