फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो वेटरों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दो वेटरों पर केस दर्ज
विज्ञापन

वार्ड वासियों का आरोप, पुलिस ने पहले पीटा, बाद में किया केस दर्ज
डीएसपी को मिले लोग, अस्पताल में दाखिल हैं दोनों वेटर
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के समागम में एक व्यक्ति की जेब से डेढ़ लाख चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो वेटरों पर केस दर्ज किया है। वार्ड वासियों का आरोप है कि पुलिस ने पहले पीटा और बाद में इस मामले को छुपाने को लेकर केस दर्ज कर लिया। दोनों वेटर अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस को गांव अकलियां के गुरजंट सिंह ने बताया कि वह एक समागम में गए थे, वहां दो वेटरों ने उनकी जेब से हाथ साफ कर दिया। वह पैसे आढ़ती को देने के लिए लाया था।
विज्ञापन

थाना सिटी-2 के मुखी यादविंदर सिंह ने बताया कि इस शिकायत पर उन्होंने वेटर बलदेव सिंह और रमेश वर्मा वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों ने ही गुरजंट सिंह ने पैसे चुराए है। इस संबंध में मंगलवार को वार्ड पार्षद अमरीक सिंह मान और वार्डवासी डीएसपी कर्मजीत सिंह से मिले। उन्होेंने मांग की कि यह दर्ज किया मामला रद्द किया जाए और पुलिस थाने में वेटरों की मारपीट की जांच करके आरोपी पुलिस कर्मियों पर भी मामला दर्ज करना चाहिए। यदि ऐसा न हुआ तो वह इसको लेकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें