दिमागी तौर पर परेशान युवक ने खुदकुशी की
लुधियाना। दिमागी तौर पर परेशान चल रहे गांव जसपाल बांगड़ के रहने वाले जगदीप सिंह (22) ने रविवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार की सुबह वह नीचे नहीं आया तो परिवार वाले उसे जगाने गए। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह बिजली का काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। किसी से भी कोई बात नहीं करता था। मामले की जांच की जा रही है।