बाइक सवार से आधा किलो अफीम बरामद
फतेहगढ़ साहिब। थाना फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने तलानियां इलाके में बाइक सवार से आधा किलो अफीम बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजर सिंह निवासी गांव भगड़ाना थाना बड़ाली आला सिंह फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। एएसपी डॉ. रवजोत कौर गरेवाल ने बताया कि एसएचओ रुपिंदर सिंह की पुलिस पार्टी ने शुक्रवार की शाम को तलानियां इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर आरोपी की तलाशी लेने पर नमकीन के पैकेट से उससे आधा किलो अफीम बरामद हुई। मेजर सिंह मध्य प्रदेश से अफीम लाकर अपने इलाके में सप्लाई करता था। बड़ाली आला सिंह थाना में आरोपी मेजर सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी01 : फतेहगढ़ साहिब से आधा किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया व्यक्ति तथा जानकारी देती एएसपी रवजोत कौर गरेवाल।