फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर पुलिस ने दो मामले ओर किए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर दो और केस दर्ज
विज्ञापन

थाना डिविजन सात और थाना डिविजन आठ की पुलिस ने किया मामला दर्ज
आरोपी पर पहले से ही है कई मामले दर्ज, प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर में ठग ट्रेवल एजेंट के नाम से मशहूर नीतिश घई पर महानगर के थानों में मामले दर्ज होना जारी है। घई पर दो दर्जन के करीब पहले ही मामले दर्ज है। अब थाना डिवीजन आठ और थाना डिवीजन सात की पुलिस ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी नीतिश घई इन दिनों जेल में है। अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

अमृतसर की सुल्तान रोड निवासी पलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने महावीर जैन कालोनी निवासी नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पलविंदर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपी नीतिश घई के साथ हुई। आरोपी ने उससे चार लाख बीस हजार रुपये की मांग की। नीतिश की मांग के मुताबिक पलविंदर ने उसे पैसे दे दिए। उसके बाद नीतिश ने टाल मटोल शुरू कर दी। जब पलविंदर ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे साफ तौर पर जवाब दे दिया। इसके बाद पलविंदर ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जांच के बाद आरोप सही पाएजाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जालंधर के गोल्डन एवेन्यू निवासी सुरिंदर कुमार की शिकायत पर थाना डिविजन सात की पुलिस ने नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया हैा आरोपी ने उसके बेटे मनु को विदेश भेजने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही वर्क परमिट लेकर दिया। पुलिस आरोपी नीतिश घई को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें