फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक कांड की तरह बठिंडा जेल से साथी को भगाने की प्लानिंग बना रहे गैंगस्टरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से साथी छुड़ाने की योजना बनाने की सूचना पर छापेमारी
विज्ञापन

बठिंडा। प्रदेश में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड की तरह बठिंडा जेल ब्रेक कर अपने साथी को भगाने की योजना बना रहे छह गैंगस्टरों पर थाना कैंट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से नामजद व्यक्तियों में दो की पहचान रणदीप सिंह और गुरसेवक सिंह के तौर पर हुई है। जबकि चार गैंगस्टरों को पुलिस ने नामजद किया है। एएसआई विष्णु दास ने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि गैंगस्टर गुरसेवक सिंह अपने चार अन्य साथियों समेत बठिंडा के गांव गोबिंदपुरा नहर पुल पास किसी जगह पर बैठा है और वह बठिंडा जेल में बंद अपने साथी रणदीप सिंह को जेल ब्रेक कर भगाने की ताक में है। जैसे ही सूचना मिली तो छापेमरी की लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पांचों आरोपी जेल में बंद अपने साथी रणदीप सिंह से मोबाइल पर इंटरनेट कालिंग कर बातचीत करते थे। आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज है और पांचों मोगा व आसपास के क्षेत्र से संबंधित है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अब डीएसपी डी भी कर रहे हैैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें