4900 नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब। खेड़ी नौध सिंह के एएसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव कोटला से नाकाबंदी कर कथित आरोपी लखवीर सिंह निवासी कोटला थाना खेड़ी नौध सिंह को शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 4900 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने थाना खमाणों में एनडीपीएस एक्ट की धारा तहत मामला दर्ज कर लिया।