फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की रिश्वत लेता एएसआई काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार रिश्वत लेते एएसआई काबू
विज्ञापन

संगरूर। विजिलेंस विभाग की टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरसेम चंद के तौर पर हुई है। विभाग के डीएसपी हंसराज के अनुसार खानपुर फकीरां निवासी राम प्रकाश ने विभाग को शिकायत दी कि संगरूर स्थित उनके एक प्लॉट में गली का झगड़ा बचित्र सिंह से चल रहा था। बचित्र सिंह ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था, लेकिन बाद में गण्यमान्य लोगों ने इसका राजीनामा करवा दिया था। मामले की तफ्दीश कर रहे संगरूर जेल पोस्ट में तैनात एएसआई तरसेम चंद ने उनसे अदालत में रिपोर्ट पेश करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी। इनका दस हजार में सौदा तय हो गया। सहायक थानेदार तरसेम चंद ने पांच हजार लेकर अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी। अब वह दोबारा उनसे दस हजार की रिश्वत मांग रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग की टीम ने एएसआई तरसेम चंद को रिश्वत लेते काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें