किशोरी से दुराचार के आरोप में केस
बठिंडा। पुलिस ने किशोरी से दुराचार के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान संदीप के तौर पर हुई है। पीड़िता ने पुलिस के बताया कि 26 जून को आरोपी संदीप उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ किसी खाली प्लॉट में ले गया। वहां पर आरोपी ने उससे दुराचार किया। विरोध करने पर वह उसे धमकाने लगा। जांच अधिकारी एसआई सीमा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।