बरनाला। थाना भदौड़ की पुलिस ने 45 किलो लाहन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना भदौड़ के एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान गांव तलवंडी में मौजूद थे। उनको गुप्त सूचना मिली कि बेअंत सिंह निवासी गांव तलवंडी अपने खेत में चालू भट्ठी लगाकर घर की शराब निकालने का काम करता है। एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि जब गुप्ता सूचना के आधार पर बेअंत सिंह निवासी तलवंडी के खेत में पुलिस पार्टी सहित छापामारी की तो उसके खेत से चालू भट्ठी व 45 किलो घर की निकाली शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।