फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर सीवरेज मैन को मेन हॉल में उतारा, एक पर पर्चा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर सीवरेज मैन को मेन हॉल में उतारा, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नौकरी से निकलवाने की धमकी दे सीवरमैन को बिना किसी सुरक्षा यंत्र के गटर में उतरने पर मजबूर करने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के दौरान सीवरेमैन जहरीली गैस चढने से बेहोश हो गया था। जिसे उपचार के लिए सीएमसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। निगम ने ठेके पर तैनात सीवरमैन प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 दिसंबर को बसंत विहार एक्सटेंशन में सीवर की सफाई कर रहे थे। उसके साथ राकेश कुमार और प्रमोद कुमार भी थे। वह कस्सी से सीवरेज से गंदगी निकाल रहे थे कि अचानक वहां का निवासी जसविंदर सिंह पहुंच गया। जोकि अपने आपको सत्ताधारी नेताओं का करीबी बताता है। आरोपी ने उसे गटर में उतर कर सफाई करने के लिए कहा, जैसे उसने सुरक्षा कवच नहीं होने का हवाला दिया। आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी दी, वह डर के मारे सीवर में उतर गया। जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। थाना जोधेवाल पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें