गैर रिहाइशी प्लॉट से अवैध शराब बरामद
संगरूर। धूरी पुलिस ने एक गैर रिहाइशी प्लॉट में छापामारी कर वहां से चार पेटी देसी और अंग्रेजी नाजायज शराब की बरामद की है। शराब की सप्लाई करना वाला आरोपी फरार है। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार शाम सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि धूरी निवासी अमित कुमार अन्य राज्यों से सस्ते भाव की शराब लाकर सप्लाई करता है। इस शराब को वह एक गैर रिहाइशी प्लॉट में स्टोर करता है। इस पर पुलिस ने तुरंत छापामारी करके प्लॉट से चार पेटियां शराब देसी और अंग्रेजी बरामद कर अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।