फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व टेंपो के बीच टक्कर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक व टेंपो की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बेनड़ा के पास एक ट्रक और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।
फतेहाबाद (हरियाणा) के रहने वाले कुलदीप सिंह और सुखविंदर सिंह अपने टेंपो पर धूरी की ओर से संगरूर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक चालक ने अपना ट्रक गलत दिशा से लाकर उनके टेंपो में मार दिया। हादसे में सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं टेंपो चालक कुलदीप सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल लेजाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। धूरी के थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक नवीन वासी किशनगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें