बस में बैठे युवक को नशीला पदार्थ सूंघाकर की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पठानकोट डीपो की बस में सवार होकर दिल्ली से आ रहे एक व्यक्ति को बस में किसी ने नशीला पदार्थ सूंघा दिया। जिसके बाद आरोपी उससे 15 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवरात और मोबाइल लूटकर फरार हो गया। जब युवक शेरपुर चौक से रेलवे स्टेशन अपनी गाड़ी उठाने के लिए पहुंचा तो सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिविजन छह पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में अगर नगर निवासी नितिन जैन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।