फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से ला करता था हेरोइन की तस्करी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस ग्राम हेरोइन समेत आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी अमृतसर से लाकर लुधियाना में करता था हेरोइन की तस्करी
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुुधियाना। अमृतसर के एक तस्कर से हेरोइन की खेप लाकर शहर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को यमला जट्ट पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में थाना डिविजन पांच की पुलिस ने लेबर कॉलोनी निवासी दीपक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने यमला जट्ट पार्क के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद भी हेरोइन का सेवन करता है। शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में आरोपी पिछले काफी समय से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा था। आरोपी पहले छोटी पुड़िया बनाकर हेरोइन बेचता था और अब वह इकट्ठा सामान लाकर बेचने लगा। आरोपी ने बताया कि वह अमृतसर से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। वह सोमवार को अमृतसर के बस स्टैंड पर गया और वहां उसे युवक हेरोइन की खेप देकर चला गया। वह उसे लुधियाना लाया तो पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह अमृतसर के किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें