पहलें बादलों ने, अब कैप्टन ने जांच के नाम पर करवाई बेअदबी
सांसद भगवंत मान पहुंचे बठिंडा, बादलों पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शनिवार देर शाम गांव तुंगवाली पहुंचे आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने करवाई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए मान ने कहा कि कैप्टन अब जांच करवाने के बहाने बेअदबी करवा रहे हैं। जब जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन से जांच करवा ही ली है तो एसआईटी बनाने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। अगर एसआईटी से जांच करवानी थी तो फिर कमीशन की क्या जरूरत थी। मान ने कहा कि जब विधानसभा में जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट को उजागर कर ही दिया है तो उस रिपोर्ट के आधार पर बादल पिता-पुत्र और गोलीकांड के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता।