फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम हाऊस की मीटिंग : अपने ही मेयर और अधिकारियों के खिलाफ भड़के कांग्रेसी पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम हाउस की मीटिंग : अपने ही मेयर और अधिकारियों पर भड़के कांग्रेसी पार्षद
विज्ञापन

-पांच घंटे तक चली मीटिंग में मेयर और अधिकारियों को सुनाई खरी खरी
कांग्रेसी पार्षदों ने ही जरनल हाउस की मीटिंग में मेयर को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पांच महीने के बाद हुई नगर निगम लुधियाना की जरनल हाउस की मीटिंग में कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के मेयर को घेर लिया। इतना ही नहीं मेयर की तरफ से किए जा रहे विकास के दावे की पोल भी कांग्रेसी पार्षदों ने सभी पार्षदों और अधिकारियों के सामने खोल कर रख दी। विरोधियों ने तो मीटिंग में मेयर और अधिकारियों की क्लास लगाई, लेकिन कांग्रेसी पार्षद मेयर के खिलाफ नजर आए। हलका पूर्वी के कांग्रेसी पार्षदों ने मीटिंग के दौरान जमकर मेयर व अधिकारियों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। हाउस की मीटिंग में सीवरेज जाम, पीने का गंदा पानी आने, नाजायज कालोनियों और अधिकारियों की तरफ सा कार्रवाई न करने का मुद्दा हावी रहा। हाउस की मीटिंग पिछले कई सालों से अब तक की सबसे लंबे समय तक चलने वाली मीटिंग साबित हुई। दोपहर दो बजे से शुरू हुई मीटिंग रात आठ बजे तक जारी रही।
हाउस के एजेंडे के अलावा जीरो अवर दिया गया। इसमें वार्ड एक से लेकर 95 तक के पार्षदों को बोलने का समय दिया गया। इस कारण देर शाम तक पार्षद हाउस की मीटिंग में अपने अपने इलाके की समस्या संबंधी चर्चा करते रहे। इस दौरान ज्यादातर पार्षद मेयर और अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाते रहे। कई बार मीटिंग में हंगामे का आसार भी बने। लेकिन मेयर ने अपनी समझदारी के साथ उसे हल कर लिया।
विज्ञापन

तीस मार्च के बाद आज बुलाई गई मीटिंग की शुरुआत पहले गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मीटिंग शुरू करते ही सबसे पहले मेयर ने इस बात का एलान कर दिया कि नगर निगम के पास अभी फंड नहीं है। फंड की कमी के कारण कुछ काम रुके हुए है। जिन्हें फंड आने के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा। फंडों के मुद्दे पर अपनी खाली हाथ खड़े करने के बाद मेयर बलकार सिंह संधू ने मीटिंग की कार्रवाई शुरू की। इसमें सबसे पहले हाउस में विरोधी पक्ष के अकाली पार्षद हरभजन सिंह डंग को बोलने का मौका दिया गया। जिन्होंने कई मुद्दों पर विचार रखे। पार्षद डंग ने आवारा पशुओं के कारण शहर वासियों का बुरा हाल है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम कोई कदम उठाए। इसके अलावा शहर में बरसात के दौरान सड़कों पर खड़े पानी पर मेयर और अधिकारियों से सवाल किए। साथ ही उन्होंने मेयर की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने मेयर और विधायक जिस वार्ड में उद्घाटन करने जाते हैं वहां पार्षद को भी बुलाया जाना चाहिए। लेकिन वह हारे हुए उम्मीदवार को बुला लेते है।
विज्ञापन


कार्पोरेशन नहीं बल्कि करप्शन का अड्डा है : पल्लवी विनायक
मीटिंग के दौरान सबसे पहले वार्ड नंबर तीन की पार्षद पल्लवी विनायक ने मीटिंग में बोलने की शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत में ही कांग्रेस पार्टी के मेयर को घेर लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी उनकी कोई बात नहीं सुनते। सफाई सेवकों और सीवरमैनों के लिए वह पिछले लंबे समय से अधिकारियों के पास जा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने एक मुलाजिम डीसी रेट पर काम करने वाले सफाई सेवकों को सैलरी नहीं दे रहा है। जिन्हें पिछले तीन महीने से वह खुद से तनख्वाह दे रहे है। यह कार्पोरेशन का दफ्तर कम करप्शन का अड्डा ज्यादा बन गया है। उन्होंने कहा कि मुलाजिम तेल चोरी कर रहे है। इसके अलावा कई कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर को घेर लिया। किसी ने लाइटें ठीक करवाने की मांग की तो किसी ने सीवरेज की समस्या के बारे में बताया। इस दौरान कई पार्षदों ने अपने इलाके में नाजायज कालोनियां काटने की भी बात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें