शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर (लुधियाना)। थाना दाखा की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मंडी मुल्लांपुर नजदीक रामे दा आरा के गुरमुख सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जांच कर रहे थानेदार जगदीश सिंह के मुताबिक मूलरूप से यूपी निवासी व्यक्ति ने अपने बयान में कहा कि उसकी पोती (14) दसवीं में पढ़ती है। वह 14 जून को रात को घर से चली गई थी और 15 जून की शाम को मुल्लांपुर से मिल गई थी। मिलने के बाद उनने परिवार के मेंबरों को बताया कि उसकी फेसबुक के जरिये गुरमुख सिंह निवासी मंडी मुल्लांपुर से दोस्ती हुई थी। आरोपी उसकी पोती को शादी का झांसा देकर घर से ले गया और एक होटल के नजदीक उसकी पोती के साथ दुराचार किया। 15 जून को शादी का सामान खरीदा और कहा कि गुरुद्वारा साहिब में शादी करनी है। इसके बाद शाम को कहा कि वह नीची कास्ट की है, इसलिए शादी के लिए परिजन मान रहे। इसके बाद मुल्लांपुर मंडी शहर में उसे छोड़कर फरार हो गया। थानेदार जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।