फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने वाले किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में वर्कर की मौत के बाद मुआवजे की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट की फैक्टरी में काम के दौरान वर्कर जयप्रकाश की मौत के बाद अर्धनग्न होकर फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन और मैनेजर से मारपीट के मामले में थाना मोती नगर की पुलिस ने किन्नरों समेत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला फैक्टरी मैनेजर जसमीत सिंह की शिकायत पर सोनिया महंत, राकेश, गुड़िया, कंचन, कंडा, पायल, बूटी, आंचल, खुशी, प्रिया, प्रेम शंकर, ज्योति, नैना और कृष्णा महंत के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक्सपोर्ट फैक्टरी में काम करने वाले जयप्रकाश की रविवार को सीने में दर्द होने के बाद मौत हो गई थी। सोमवार को फैक्टरी के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर जयप्रकाश के परिजन और कुछ किन्नर थाना फोकल प्वाइंट के बाहर पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ किन्नर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। फैक्टरी मालिक ने बात करने के लिए मैनेजर जसमीत सिंह को भेज दिया। इसी दौरान जसमीत सिंह के साथ आरोपियों ने मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उनकी पगड़ी उतार दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि आरोपियों में कुछ महंत भी शामिल है। अभी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें