फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, छाती पर किया गया फायर, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

Mon, 21 Jul 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में युवक की हत्या कर दी गई। युवक की छाती पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हैबोवाल के रहने वाले रोहित (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना लुधियाना बस स्टैंड के नजदीक शाम नगर इलाके की है। हमलावरों ने रविवार की रात युवक को गोली मारी और उसे वहीं फेंक कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि गोली कब चली, कैसे चली किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। युवक बेसुध हालात में सड़क किनारे पड़ा था। मृतक की पहचान हैबोवाल के रहने वाले रोहित (25) के रूप में हुई है। मृतक के छाती पर गोली मारी गई है।

विज्ञापन


रात में रोहित के दोस्त वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक रोहित के परिवार वालों से बातचीत कर रही है। परिवार वालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार रोहित रविवार की शाम को घर से निकला था। देर रात करीब 11 बजे वह शाम नगर सड़क पर ही बेसुध हालत में पड़ा था और उसके सीने में से खून निकल रहा था। रोहित के दोस्त रोहन ने कहा कि वह कचहरी में काम करता है। देर रात उसने शाम नगर सड़क किनारे रोहित को बेसुध हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसे तुरंत अस्पताल लेकर आया। रोहन मुताबिक उसने रास्ते में कई बार रोहित से पूछने की कोशिश की कि उसे गोली किसने मारी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी परिवार वालों से बातचीत की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल भी चेक करवाई जा रही है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। परिवार वालों के बयान दर्ज कराए जाने के बाद ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें