5 बच्चों के बाप ने 10 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
लुधियाना। 5 बच्चों के बाप ने घर में घुसकर 10 वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म किया। इस बात को किसी से बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जैसे पीड़िता के माता-पिता घर लौटे उसने सारी बात उन्हें बता दी। थाना मेहरबान पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग 15 साल है और वह एक स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। माता पिता दोनों सुबह घर से काम पर चले जाते थे और शाम को घर लौटते थे। एक अप्रैल को पीड़िता अपने स्कूल से घर लौटी, उसे दो छोटे भाई बहन बाहर गली में खेलने के लिए चले गए। इस दौरान आरोपी सरकुला अंसारी (45) उनके घर पहुंच गया। लड़की को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी सरकुला अंसारी कढ़ाई का काम करता है, उसके 5 बच्चे है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।