रेल पटरियों पर मिला छह माह का भ्रूण
बठिंडा। ऊधम सिंह नगर स्थित बीकानेर रेलवे लाइनों पर मंगलवार शाम को छह माह के भ्रूण मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वर्धमान चौकी पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। चौकी प्रभारी एएसआई गणेशवर कुमार ने बताया कि भ्रूण मिलने की सूचना मिली तो वह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने संदेह जताया कि किसी महिला ने भ्रूण को रेलवे लाइनों पर फेंका है। घटना का क्षेत्र जीआरपी का है। जीआरपी के हवलदार गुरलाल सिंह ने बताया भ्रूण कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।