फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम दिलाने बहाने होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से दुराचार का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन

बठिंडा। पुलिस ने एक युवक पर युवती के साथ दुराचार के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार के तौर पर हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है। उसकी जान पहचान कुछ समय पहले विजय के साथ हुई थी। उसको उसने काम दिलाने के लिए कहा था। आरोपी ने बीते दिनों उसे कोई काम दिलाने के बहाने शहर के एक होटल में बुला लिया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और विरोध करने पर उसे धमकियां देते फरार हो गया। थाना कोतवाली पुलिस के सहायक थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें